Crime

चुनावी रंजिश में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

घर से चन्द कदम दूर बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी । चोलापुर के शहडीह गाँव में हत्यारों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर ठेकेदार कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जैन की हत्या कर दी। मृतक का शव उसके घर से चन्द कदम दूर पड़ा था। शव के पास एक लोडेड असलहा व चश्मा भी पाया गया। सूचना मिलने पर इलाकाई श्वसन पुलिस मौके पर पहुंच गई आ फ्लावर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। घटना में प्रथम दृष्टया चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही पुलिस इस मामले में कई लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

बताया गया कि चुनाव प्रचार से खाली होकर ठेकेदार अपने घर पहुंच गया था। मां से उसने अपनी टीशर्ट बाहर लाने को कहा तभी किसी परिचित का फोन आ गया।वह अनजान नम्बर से फोन पर बात कर घर से निकल गया लगभग50कदम दूर घर के पिछवाड़े बदमाशों ने उसे गोली मार दी। उधर से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को सूचित किया तो घरवाले भाग कर मौके पर पहुंचे तबतक ठेकेदार के प्राण पखेरू उड़ चुके थे।

इस घटना से गांव में कोहराम मच गया तो ठेकेदार के बच्चे व परिजनों का ऱो रोकर बुरा हाल था।जानकारी मिली कि चोलापुर के शहडीह गांव से प्रधान पद के लिए मृतक तैयारी में लगा था। लेकिन सीट सामान्य नहीं होने के कारण वो इस बार चुनाव में खड़ा ही नहीं हो पाया। आजकल वह जिला पंचायत सदस्य के चोलापुर सेक्टर नंबर-4 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राजेश सिंह के समर्थन में लोगों से वोट मांगते देखा गया। बताया गया कि कुछ दिन पहले से ठेकेदार कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जैन जिला पंचायत सदस्य निर्दल प्रत्याशी आशुतोष सिंह के समर्थन में वोट मांग रहा था। लेकिन परिस्थिति बदली तो वह इधर कुछ दिनों से आशुतोष सिंह का साथ छोड़ राजेश सिंह के साथ हो लिया।

बताया गया कि आशुतोष सिंह और ठेकेदार कृष्ण कुमार सिंह से गांव में साड़ी, पैसा आदि बांटने को लेकर कुछ घण्टो पहले विवाद भी हुआ था। जिसमें एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस मृत ठेकेदार कृष्ण कुमार सिंह उर्फ जैन के पिता शैलेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया। गांव में इस घटना से लोग हतप्रभ है। यह भी पता चला कि मृतक के भाई की पूर्व में पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। बाद में उसकी शादी घरवालों ने उसकी भाभी करा दी थी। साईं नगर के एक फ्लैट में उसने किसी दूसरी महिला से भी विवाह रचाया था उससे भी उसको दो संतान है। दूसरी पत्नी की मौत के बाद वह बच्चों को लेकर गांव में ही रहने लगा था। इस संबंध में पुलिस का कहना था कि चुनावी रंजिश के अलावा कई बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button