State

यूपी में सीटों पर बनी सहमति : कांग्रेस 17 तो 63 पर सपा लड़ेगी चुनाव

लखनऊ । यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों पर हमारे सभी सहयोगी दलों को जगह दी जाएगी।लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पूरे देश को जोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का विशेष रूप से उल्लेख किया और कहा कि हम उनके प्रति आभार जताते हैं कि उनके प्रयासों से ही यह गठबंधन अंजाम तक पहुंचा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सुविधानुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

सपा के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने में सक्षम है। भाजपा ने जो वादे किए ठीक इसके विपरीत आचरण किया है। हमें भरोसा है कि देश में फैले अन्याय को दूर करने में ये गठबंधन कामयाब रहेगा।सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गठबंधन में तय हुआ है कि यूपी में 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। वहीं, 63 सीटों पर सपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस ने सपा को मध्य प्रदेश की खजुराहों सीट दी है।

इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उपस्थित रहे।(वीएनएस)

यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा: अखिलेश

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच मतभेद की अटकलों पर विराम लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।श्री यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा और दोनों पार्टियां मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। सपा अध्यक्ष ने कहा, “ दोनों पार्टियों के बीच चर्चा हुई है। दोनों पार्टियां लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। अब दोनों पार्टियों के बीच कोई विवाद नहीं है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button