National

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस देश भर में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर रही है। एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बात का एलान किया गया था। वहीं, दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है। ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी आज देशभर में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button