Politics

विस उपचुनाव : कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस बराबरी पर, कन्याकुमारी में कांग्रेस आगे

बेंगलुरु । देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी रविवार को आ रहे हैं। इसी के साथ अलग-अलग राज्यों की दो लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी आज मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में कर्नाटक की लोकसभा सीट बेलगाम में कांग्रेस आगे हैं। राजस्थान में विधानसभा उप चुनाव में राजसमंद में भाजपा और सहाड़ा में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। कोरोना बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतगणना जारी है।
राजस्थान की तीन सीटों के परिणाम
राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों- राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों को देखते हुए कांग्रेस दो सीटों यानी सहाड़ा और सुजानगढ़ पर और भाजपा राजसमंद सीट पर आगे निकलती हुई दिख रही है। भाजपा को सबसे बड़ा धक्का सुजानगढ़ सीट पर लग सकता है जहां वह तीसरे नंबर पर चल रही है। यहां कांग्रेस पहले, आरएलपी दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर है। सहाड़ा से कांग्रेस एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि राजसमंद में दोनों दलों की कड़ी टक्कर में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी आगे निकल गई है। तीनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस के अलावा सांसद हनुमान बेनीवाल की आरएलपी सहित कुल 27 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम से बाहर आने वाला है।
मप्र: दमोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस का बढ़त 
मध्यप्रदेश के विधानसभा सीट दमोह पर हुए उप चुनाव परिणाम के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। मतगणना 26 राउंड में होगी। यहां दमोह में दो महिलाओं समेत 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भाजपा की ओर से राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन चुनाव मैदान में हैं। तीसरे राउंड के रुझानों के बाद भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के अजय टंडन 1815 वोट से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड में भाजपा को 6798 और कांग्रेस को 8613 मत मिले हैं।
तिरुपति लोकसभा सीट: वाईएसआरसी 
आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट पर वाईएसआरसी 61,482 वोटों से टीडीपी पर बढ़त बनाए हुए है।  बता दें कि आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट से वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद बी दुर्गाप्रसाद के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। दोनों सीटों पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे।
इन दोनों लोकसभा सीट पर हुए चुनाव
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बाद कर्नाटक की बेलगाम सीट खाली हुई थी। आंध्र प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट से वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद बी दुर्गाप्रसाद के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। दोनों सीटों पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे।
इन विधानसभा सीटों पर हुए थे उप चुनाव 
वहीं 11 राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। राजस्थान की सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद विधानसभा सीट, कर्नाटक की बसवकल्याण और मस्की विधानसभा सीट, गुजरात की मोरवा हदफ विधानसभा सीट, झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट, मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट, महाराष्ट्र की पंढरपुर विधानसभा सीट, मिजोरम की सरछिप विधानसभा सीट, नगालैंड की नोकसेन विधानसभा सीट, ओडिशा की पिपिली विधानसभा सीट, तेलंगाना की नागार्जुन सागर विधानसभा सीट और उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव हुए थे। इन सीटों पर हुए चुनाव परिणाम के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।
Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button