UP Live

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में शोक सभा आयोजित, दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य की नाली विवाद में हुई दुःखद मृत्यु पर शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता ओंकार धर द्विवेदी ने की। पत्रकारों ने दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी और दिवंगत के निष्पक्ष, समर्पित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े योगदान को याद किया।

  • नाली विवाद में आजीवन सदस्य की मृत्यु से पत्रकार जगत शोकाकुल, निष्पक्ष पत्रकारिता के योगदान को किया याद

गोरखपुर : नाली विवाद के दौरान शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य की हुई दुःखद मृत्यु से पत्रकार जगत में गहरा शोक व्याप्त है। दिवंगत पत्रकार की स्मृति में शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने की। सभा में उपस्थित सभी पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान पूरा सभागार शोकाकुल वातावरण में डूबा रहा और उपस्थित सदस्यों की आंखें नम दिखाई दीं।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत पत्रकार का स्वभाव अत्यंत सरल, मिलनसार एवं सहयोगी था। वे पत्रकारिता के प्रति समर्पित रहते हुए सदैव निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते थे। उनका असमय निधन पत्रकार समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पत्रकारों की एकता, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया। उनकी कार्यशैली और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

शोक सभा में उपाध्यक्ष धनेश कुमार, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़ (गवार), कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, अजित सिंह, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति अध्यक्ष अरविंद राय, पूर्व अध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार टी.पी. शाही, रामचंद्र शाही, वेद प्रकाश पाठक, बैजू गुप्ता, मुर्तुजा रहमानी, शीतल चौधरी, सुशील कुमार, सुनेन पाण्डेय, विनय कुमार सिंह, अजय पासवान, संजय दुबे, संजय पांडेय, आशीष कुमार मिश्रा, मो. हुसैन, प्रिंस तिवारी, अजय सोनकर, मुकेश पांडेय, अशोक पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, विनोद अलेक्जेंडर, विज्वाल कुमार, राकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

सभा के अंत में सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान पत्रकार समुदाय की एकजुटता और संवेदना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

CMG TIMES की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य की असमय एवं दुःखद मृत्यु पर CMG TIMES परिवार गहरा शोक व्यक्त करता है।

दिवंगत पत्रकार ने सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता दी। उनका सरल, मिलनसार और समर्पित व्यक्तित्व पत्रकार समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

गोरखपुर में पत्रकार अग्निवेश सिंह की दिनदहाड़े हत्या, पानी निकासी विवाद बना वजह

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button