Crime

पेटदर्द की शिकायत पर महिला के पेट का हुआ ऑपरेशन, मौत

 निजी हॉस्पिटल में हुई घटना,स्टाफ फरार

दुद्धी,सोनभद्र– स्थानीय क़स्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला के पेट का ऑपरेशन हुआ और दूसरे दिन उसकी मौत हो गयी।मरीज की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर मौका देख हॉस्पिटल स्टाफ मौके से फरार हो गए| मृतका के पति शंकर राम निवासी मेदनीखाड़ थाना विंढमगंज ने बताया कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी राधिका को एकाएक पेट दर्द उठा तो वह क़स्बा दुद्धी में संचालित एक अस्पताल ले आया।

गुरुवार को सुबह 10 बजे भर्ती कराया तो चिकित्सक ने पेट मे ट्यूमर होने की बात कहकर ऑपरेशन करने की बात कही गयी और 83 हजार रुपये खर्च बताया गया। 40 हजार जमा कराकर कल रात्रि 10 बजे ऑपरेशन कर दिया गया |ऑपरेशन के बाद लगातार उसकी हालत बिगड़ने लगी और शुक्रवार की शाम 5 बजे उसकी पत्नी की मौत हो गयी|पीड़ित ने बताया कि उसके 2 लड़के 2 लड़कियां है | घटना को देख अस्पताल पर तमाशबीनों की भीड़ उमड़ पड़ी ,घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गयी है।प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर हल्का इंचार्ज संतोष सिंह को भेजा गया है, जांच चल रही है|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button