NationalUP Live

सीएम योगी का मास्टर स्ट्रोक, देंगे हर वर्ष एक लाख युवाओं को रोजगार

सीएम योगी यूपी दिवस पर देश के सबसे बड़े ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की करेंगे शुरुआत.उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में होगी बड़ी भूमिका: आलोक कुमार.

  • 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को बनाएंगे उद्यमी, युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज और गारंटी मिलेगा लोन
  • https://msme.up.gov.in पर होगा ऑनलाइन आवेदन, 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया उपलब्ध

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में अभी दो साल का भले ही वक्त है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। सीएम योगी यूपी दिवस 24 जनवरी को देश के सबसे बड़े ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत करेंगे। इसके तहत हर वर्ष एक लाख युवाओं को और 10 वर्षों में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। खास बात यह है कि युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज और गारंटी लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

600 बिजनेस आाइडिया भी दिये गये

सीएम योगी ने कई बार अपने भाषणों में इस बात का जिक्र किया है कि यूपी का युवा जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनेगा। इसी के तहत यूपी दिवस पर देश के सबसे बड़े ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की शुरुआत कर रहे हैं और 25,000 लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराएंगे। अभियान में युवाओं को उद्यम लगाने के लिए ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। योजना से संबंधित जानकारी https://msme.up.gov.in पर उपलब्ध है और उद्योग शुरू करने के लिए 400 परियोजना रिपोर्ट और लगभग 600 बिजनेस आइडिया भी विभिन्न फार्मेट में दिए गए हैं। विभाग की ओर से योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार है। एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी के परिकल्पना के अनुसार यह योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में भी बड़ी भूमिका होगी।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

अभियान के तहत कौशल प्रशिक्षित, न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण, 21 से 40 वर्ष के युवाओं को बिना ब्याज, बिना गारंटी लोन के लिए https://msme.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। इन आवेदन पत्रों को बैंकों को ऑनलाइन लोन स्वीकृत करने और वितरित करने के लिए भेजा जाएगा। बैंकों द्वारा ऑनलाइन लोन देने हुए लाभार्थी को देय ब्याज उपादान, मार्जिन मनी, उपादान, गारंटी फीस आदि ऑनलाइन मिलेगी। लाभार्थी को हर स्तर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

आइडिया से लेकर गाइडेंस भी मिलेगा

एमएसएमई विभाग द्वारा विकसित इस पोर्टल पर न केवल निःशुल्क करीब 400 परियोजना रिपोर्ट, बल्कि 600 बिजनेस आइडिया भी उपलब्ध है। विभिन्न परियोजनाओं की स्थापना और संचालन के बारे में विडियोज व एक्सपर्ट का गाइडेंस भी उपलब्ध है। इन सभी सुविधाओं को पोर्टल पर सिर्फ एक क्लिक के माध्यम से प्राप्त कर लाभान्वित हुआ जा सकता है।

11 को 11 बजे रामलला का अभिषेक करेंगे मुख्यमंत्री

यूपी ने बाजी मारी, टीबी नोटिफिकेशन में देश में अव्वल

Related Articles

Back to top button