Varanasi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम व काल भैरव मंदिर में किया पूजन-अर्चन

वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने लोकमंगल की कामना करते हुए आरती में भाग लिया। मंदिर परिसर व आसपास की दुकानों पर बच्चों से संवाद कर उन्हें चॉकलेट दी और होली की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे। जापान और सिंगापुर की यात्रा से लौटने के बाद काशी आगमन पर उन्होंने सबसे पहले ‘काशी कोतवाल’ के रूप में विख्यात काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आरती की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे, जहां गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोकमंगल एवं जनकल्याण की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया।

काल भैरव दरबार में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित बच्चों को चॉकलेट वितरित की और उनका हालचाल जाना।

बच्चों से आत्मीय संवाद

मंदिर से बाहर निकलते समय आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों ने मुख्यमंत्री को देख उत्साहपूर्वक कहा, “हैप्पी होली बाबा जी!” इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बच्चों के पास पहुंचकर उनसे बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए चॉकलेट भी प्रदान की।

काशी विश्वनाथ धाम में षोडशोपचार पूजन

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने विधिविधान से पूजन-अभिषेक एवं आरती की। उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण और शांति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए। बाहर निकलते समय मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।

स्वच्छता व व्यवस्था पर दिया संदेश

दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों से भी संक्षिप्त संवाद किया। एक लस्सी विक्रेता को उन्होंने स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए दही ढककर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक आस्था और जनसंपर्क के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। होली से पूर्व काशी में उनके आगमन से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

सिगरा फल मंडी रोड का सीएम योगी ने किया औचक निरीक्षण

तेहरान पर संयुक्त हमला: खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक भूचाल

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button