UP Live

सीएम योगी ने देर रात तक अयोध्या के विकास कार्यों का लिया जायजा

साकेत सदन (अफीम कोठी) में चल रहे विकास कार्यों की वास्तुस्थिति से हुए अवगत

  • श्रीराम की पैड़ी पर बन रहे दर्शक दीर्घा के कार्यों को भी देखा
  • सीएम ने दिया निर्देश-समय और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो कार्य

अयोध्या : सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार देर रात तक जायजा लिया। उन्होंने साकेत सदन (अफीम कोठी) का निरीक्षण किया। यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के संदर्भ में जानकारी ली। फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम की पैड़ी पर हो रहे कार्यों को भी देखा। यहां स्थलीय निरीक्षण कर बन रही दर्शक दीर्घा के बारे में उन्होंने जानकारी ली।

रात्रि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि हर काम समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अफसरों को समय-समय पर इनके कार्यों के निरीक्षण का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि गुणवत्ता ही हमारी पहली प्राथमिकता है, इसलिए हर काम में गुणवत्ता अनिवार्य है।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि मौजूद रहीं।

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने रामलला के चरणों में झुकाया शीश

साधु-संतों व धर्माचार्यों से मिले सीएम, जाना कुशलक्षेम

राम मंदिर आंदोलन को धार देने वाले ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास की मूर्ति का अनावरण करेंगे सीएम

संवाद व समन्वय से समस्याओं का निराकरण करें अफसरः सीएम योगी

Related Articles

Back to top button