UP Live

सीएम योगी ने घर पहुंच विधानसभा अध्यक्ष का जाना हाल

  • तबियत बिगड़ने पर पिछले महीने की गई थी ओपन हॉर्ट सर्जरी
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे। सीएम ने उनका हालचाल जाना। तबियत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था।

सीएम योगी मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल जाना, फिर विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

मीटर जांच अथवा बकाया की वसूली के नाम पर आम उपभोक्ता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए: मुख्यमंत्री

पर्व-त्योहारों में अराजकता की जगह नहीं, अलर्ट रहे पुलिस और प्रशासन, अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटें: मुख्यमंत्री

राजस्व के रूप मिली धनराशि जनता की, जनहित में होगा उपयोग: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button