Varanasi

सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री सुबह-सुबह ही पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम

वाराणसी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के क्रम में सीएम योगी काशी में हैं। सोमवार की सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद सीएम रवाना हो गए। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के साथ उमरहा में स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण व बरकी में जनसभा में मौजूद रहेंगे। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिखा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button