Breaking News

सीएम अरविंद केजरीवाल को नहीं है कोरोना, टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (51 वर्षीय) की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, ‘आप’ या मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। केजरीवाल ने मंगलवार सुबह कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल दिए थे। गले में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी। मुख्यमंत्री ने हल्के बुखार और गले में खराश और दर्द होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। साथ ही केजरीवाल रविवार दोपहर से ही किसी बैठक में शामिल नहीं हो रहे थे।

Related Articles

Back to top button