
दुद्धी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मण्डल दुद्धी में सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया। नगर के शिवाजी तालाब पर सफाई अभियान चलाकर न केवल स्वच्छता का संदेश दिया,बल्कि देश सेवा की प्रेरणा भी लोगों तक पहुँचाई।सेवा पखवाड़ा के मण्डल संयोजक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सुबह स्वच्छता अभियान चलाकर शिवाजी तालाब तथा तालाब के आस पास के घाटों को साफ किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने संयुक्त रूप से मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का दिन विशेष है, भगवान विश्वकर्मा पूजा पर्व के साथ साथ राष्ट्र के प्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 2014 में जब प्रधानमंत्री बने तभी से राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं। वे एक दिन भी अवकाश लिए बिना लगातार देश सेवा कर रहे हैं।
इसके उपरांत दोपहर में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा तथा इसके बाद हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों में बिस्किट ब्रेड फल का वितरण किया गया। इस दौरान जिला मंत्री दिलीप पांडेय,दुद्धी मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा आज से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसका समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होगा। इस दौरान कार्यक्रम में रामनिवास तोमर, मनोज सिंह बबलू, सुमित सोनी, डॉ शाह आलम, रामेश्वर रॉय, संजू तिवारी, जितेंद्र चंद्रवंशी, प्रेमनारायण मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, गोरखनाथ अग्रहरि, अजय चंद्रवंशी, विकास मद्धेशिया प्रवीण जायसवाल सभासद धीरज जायसवाल सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा गौरव सिंह आयुष कुमार अमन जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोतवाल मनोज सिंह की हुई भावभीनी विदाई, नवागत कोतवाल का हुआ अभिनंदन
दुद्धी- अपने न्यायप्रिय कार्यशैली के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे कोतवाल मनोज सिंह को प्रबुद्धजनों ने बुधवार को भावभीनी विदाई दी। श्री सिंह ने 15 माह के कार्यकाल में पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायी।इनके व्यवहार कुशल कार्यशैली की हर वर्ग ने प्रसंशा की और कदम से कदम मिलाकर सहयोग किया।वह चाहे कानून व्यवस्था का मामला रहा हो अथवा संवेदनशील त्यौहारों का ! चार दिन पूर्व हुए तबादला की खबर सुनते ही नगरवासियों में उदासी का माहौल छा गया।राजनीतिक पार्टियों से सम्बन्ध रखने वाले कई सम्भ्रांतजनों ने भी उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

बुधवार की सुबह उनके रवानगी होने की खबर मिलते ही शुभचिंतकों की कोतवाली में भीड़ जुट गयी।जिले की संवेदनशील इस कोतवाली में श्री सिंह के निर्विवाद व न्यायप्रिय कार्यशैली की प्रसंशा सभी जनों ने की। इस दौरान स्थानांतरित श्री सिंह की भावभीनी विदाई के साथ साथ नवागत कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह का भी प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने कोतवाल मनोज सिंह के कार्यशैली एवं जनता से सीधा संवाद की सराहना करते हुए, आगे भी कानून व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान की अपेक्षा की।
इस दौरान कमलेश मोहन,रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,भाजपा नेता सुमित सोनी,संदीप गुप्ता,मनीष जायसवाल,विनोद जायसवाल,बबलू केशरी,राकेश कुमार बड़का,सभासद धीरज जायसवाल,राकेश आजाद, आनंद कुमार,अन्नू, पत्रकार विष्णु अग्रहरि,देवेश मोहन, भीम जायसवाल, इब्राहिम खान,मैदान तिवारी, प्रधान निरंजन जायसवाल,बृजेश कुमार,म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे,चौकी इंचार्ज दुद्धी जयशंकर राय आदि समाजसेवियों ने कोतवाल श्री सिंह का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया।वहीं दुसरी ओर सैकड़ो शुभचिंतकों ने फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।इस विदाई के मार्मिक पल में न्याय पा चुके कुछ लोग अपने आंसुओं को रोक न सके।यह देख कोतवाल ने उन्हें गले से लगा लिया।कहा कि हम जा रहे हैं,पर आप सभी हमारे दिल मे बने रहेंगें।आप लोगों का स्नेह व प्यार हमारे लिए यादगार पल होंगे।जिसे मैं हमेशा पिरोकर रखूंगा।सहयोग के लिए सबका आभार जताया।



