UP Live

छठ घाट पर साफ सफाई पूरी, आज शाम लगेगा ब्रतधारियों का भारी जमावड़ा

गुरुवार की शाम डूबते सूर्य को दिया पहला अर्क

दुद्धी,सोनभद्र – छठ पूजा की तैयारी गुरुवार तक पूरी कर ली गयी। उप जिलाधिकारी रमेश कुमार एवं चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि बीच बीच में घाटों का दौरा कर साफ सफाई एवं व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उधर छठ पूजा की तैयारी में लगी प्रमुख धार्मिक संस्था जय बजरंग अखाड़ा समिति श्रद्धालु जनों की सुविधाओं का पूरा बंदोबस्त करते नजर आयी।अन्य धार्मिक संगठनों ने भी इस महापर्व की विधिवत अनुष्ठान के लिए अपना योगदान दिया।
बता दें कि 18 नवम्बर से छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। जो 21 नवम्बर को पारन के साथ सूर्य उपासना का पर्व छठ पूजा का समापन होगा।तीन दिनी इस पूजा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुवार को घाट पर अनुष्ठान कर,डूबते सूर्य को पहला अर्क दिया और घर परिवार व समाज की मंगल कामना की।दुद्धी क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह रहती हैं और लोग जोर – शोर से छठ पूजा व्रत करते हैं।छठ पूजा घाटों की व्यवस्था में कमलेश सिंह कमल,कन्हैया लाल अग्रहरि समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button