Crime

महोबा में जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में मंगलवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान अलग-अलग समुदायों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के श्रीनगर इलाके में स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में जुलूस रवाना किया गया और मूर्ति का विसर्जन शांतिपूर्वक कर दिया गया।

महोबा की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने बताया, घटना तब हुई जब श्रीनगर इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकल रहा था, जिसमें लोग एक दूसरे पर गुलाल फेंक रहे थे।दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति जुलूस देख रहा था और उस पर गुलाल गिर गया जिस पर उसने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उन्होंने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button