बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में जीभ के आपरेशन की बजाय बच्चे का खतना करने की घटना पर गंभीर रूख अपनाते हुये दोषी अस्पताल प्रबंधन और डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुये उसे सील किया जायेगा।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा “ जनपद बरेली के एम खान अस्पताल में बच्चे की जीभ के ऑपरेशन की जगह खतना किये जाने संबंधी प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा एसीएमओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेज कर संवंधित प्रकरण की जाँच कराने एवं शिकायत सही पाये जाने पर अस्पताल प्रबंधन एवं दोषी चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने तथा उक्त अस्पताल का तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रेशन निरस्त करने तथा कार्यवाही की पूरी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराये जाने के आदेश सीएमओ, बरेली को दिये गए हैं। उक्त चिकित्सालय को जाँच के रिपोर्ट के आधार पर सील भी किया जायेगा।”(वार्ता)
जनपद बरेली के एम०खान० अस्पताल में बच्चे की जीभ के ऑपरेशन की जगह खतना किये जाने संबंधी प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा ACMO के साथ स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भेज कर संवंधित प्रकरण की जाँच कराने एवं शिकायत सही पाये जाने पर अस्पताल प्रबंधन एवं दोषी चिकित्सक के…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) June 24, 2023



