Crime

घर से चोरो ने नगदी समेत लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

डॉग स्क्वायड फ़ोर्स के साथ पहुंचे क्षेत्रधिकारी सदर ने किया जांच पड़ताल

वाराणसी। लोहता इलाके में बीती रात चोरों ने एक घर में छत के सहारे अंदर घुसकर जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर डाला,पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जाता है कि मनीष पटेल, अजित पटेल दो भाई है,जो लोहता क्षेत्र के गोपीपुर गांव में रिंग रोड किनारे अलग अलग दो सौ मीटर की दूरी स्थित मकान में रहते व दोनों भाई अनंतपुर गांव में कपड़े व फास्टफूड की दुकान कर अपनी जीविका चलाते हैं।

मनीष ने बताया कि चोरी सामान व नगदी रुपया भाई अजित के थे जो हम अपने घर आलमारी में रखे थे,जहाँ बीती रात चोरों ने छत के सहारे नीचे कमरे में गये जहाँ अलमारी की चाभी को लेकर ,आलमारी को खोलकर उसमे रखे नगदी व जेवरात समेट ले गये। सुबह जब नींद खुली तो देखा आलमारी खुली है और सभी जेवरात रुपया गायब है। चोरी की सूचना मनीष ने अजित को देते हुए लोहता पुलिस को दिया। सूचना पाते ही तत्काल थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल करते हुए डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराया। वही चोरी की सूचना पर क्षेत्रधिकारी सदर डॉ राकेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुचे जहाँ थानाध्यक्ष ने उन्हें घटना स्थल का मुआयना कराया। भुक्तभोगी मनीष पटेल के अनुसार चोरी सवा दो लाख के आसपास हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button