Off Beat

मुख्यमंत्री योगी ने गांगेय डॉल्फिन को दिया प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के मुस्तफाबाद से गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तालाबों और नदियों को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। गांगेय डाल्फिन प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है। एक अनुमान के अनुसार राज्य में गांगेय डाल्फिन की संख्या लगभग 2000 है।

इसके अतिरिक्त सीएम ने कहा कि वन्य जीवों को लेकर किस प्रकार का व्यवहार होना चाहिए इसका प्रशिक्षण यहां के लोगों को दिया जाना चाहिए। टाइगर रिजर्व से जुड़े आरक्षित क्षेत्र के हर गांव के लोगों को ट्रेनिंग देकर उन्हें गाइड के रूप में मान्यता देनी चाहिए। जिससे लोगों को रोजगार मिल सके। स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता दे देंगे तो उन्हें रोजगार मिलेगा। पूरे गांव में जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने कहा कि हमे यह भी देखना होगा जो पर्यटक या स्थानीय लोग आते हैं। वह प्लास्टिक का उपयोग करके कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे जल और प्रकृति प्रदूषित हो।

मुख्यमंत्री योगी ने दी 248 करोड़ की सौगात, 26 परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button