नोएडा हादसे पर सख्त हुए मुख्यमंत्री योगी, 3 सदस्यीय SIT गठित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए 3 सदस्यीय SIT का गठन किया है। ADG मेरठ के नेतृत्व में गठित टीम 5 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर त्वरित सुधार के निर्देश दिए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
- युवराज मेहता की मौत की जांच ADG मेरठ के नेतृत्व में होगी, 5 दिन में रिपोर्ट तलब
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को नोएडा की घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने युवराज मेहता की मृत्यु के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच के लिए ADG जोन मेरठ के नेतृत्व में 3 सदस्यीय SIT की टीम गठित किया है। टीम में ADG जोन मेरठ के अलावा मंडलायुक्त मेरठ और चीफ इंजीनियर PWD भी शामिल हैं। अधिकारियों की यह टीम 5 दिनों में मामले की जांच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रिपोर्ट सौंपेगी।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूरे राज्य में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस प्रकार की कोई घटना प्रदेश में दोबारा न हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि यह घटना 16 जनवरी की रात करीब 12 बजे की है। इंजीनियर युवराज गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था और वह सेक्टर-150 की टाटा सोसाइटी की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक गाड़ी एक गहरे पानी भरे नाले में जा गिरी जिससे युवक की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
दावोस में गूंजा ‘योगी मॉडल’, वैश्विक निवेशकों ने यूपी में दिखाई बड़ी दिलचस्पी
सख़्ती के पीछे छुपा करुणा का संसार, जब ‘बाबा’ बन जाते हैं मुख्यमंत्री योगी



