मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभारंभ
लखनऊ, जनवरी । राष्ट्रीय युवा उत्सव में विभिन्न संस्कृतियों का अनूठा संगम राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में रविवार को देखने को मिला। जब एक ही स्थान पर बनारस का खाइके पान बनारस वाला पर उत्तर प्रदेश से आया युवाओं का दल गाता दिखा। तो पंजाब का दल पंजाबी गानों पर नाचता नजर आया। इसी तरह से जम्मू कश्मीर, केरला, दिल्ली समेत 37 प्रान्तों और केंद्र शाषित राज्यों से आये युवाओं का जोश देखते ही बना। एक अलग सा माहौल। लगा किसी पर्व में शामिल हुए हों।
हाई कोर्ट बिल्डिंग फैज़ाबाद रॉड से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक निकली युवाओं की परेड को स्थानीय लोगों ने रुककर स्वागत किया। लोग इतनी संस्कृति और विभिन्न परिधानों, वहां के नर्तियों को सड़क पर होते देख रुक गए और उनको मोबाइल में कैद करने लगे। यह परेड इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाप्त हुई। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा उत्सव का शुभारम्भ किया।