Entertainment

एक्ट्रेस मधु सिंह राजपूत के जन्मदिन को यादगार बना दिया छोटा पवन निर्भय सिंह ने, जन्मदिन पर कई जगह कटा केक

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री  की व्यस्त स्टार एक्ट्रेस मधु सिंह राजपूत का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया। उन्हें बर्थडे पर बेशुमार लोगों ने विश किया मगर छोटा पवन निर्भय सिंह ने एक्ट्रेस मधु सिंह राजपूत के जन्मदिन को यादगार बना दिया। लखनऊ के रहने वाले मॉडल ऎक्टर छोटा पवन निर्भय सिंह मधु सिंह राजपूत को उनके जन्मदिन की बधाई देने खास तौर पर गए और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।   इतना ही नहीं उनके जन्मदिन पर दिन-रात उनके फैंस और उनके चाहने वालों को बधाई एवं शुभकामना देने का तांता लगा रहा और कई जगह उनका केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट भी किया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर मधु सिंह राजपूत एकदम शहज़ादी की तरह लग रही थीं। छोटा पवन निर्भय सिंह ने मधु सिंह राजपूत को बधाई देते हुए कहा कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि एक अच्छे दिल वाली इंसान भी हैं। वह ज़िन्दगी में खूब तरक्की करें यही मेरी दुआ है।
मधु सिंह राजपूत ने छोटा पवन निर्भय सिंह के इस तोहफे और शुभकामनाओं के लिए उन्हें शुक्रिया अदा किया। साथ ही मधु सिंह राजपूत ने अपने लाखों फैन्स, चाहने वालों और दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें फोन करके या मैसेज भेजकर बर्थडे पर विश किया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की खूब बधाईया मिलीं। उन्होंने सभी को दिल से धन्यवाद कहा। गौरतलब है कि मधु सिंह राजपूत एक के बाद एक कई फ़िल्में लगातार कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी भोजपुरी फ़िल्म ”तेरी दुल्हन सजाऊंगी” की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सूरज सम्राट, तनुश्री और मधु सिंह राजपूत की तिकड़ी दिखेगी।  मधु सिंह राजपूत फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए एक शानदार शायरी पेश की थी। उन्होंने लिखा है “हम भरोसा कभी करते नहीं गैरों पर, क्योंकि हमें खड़े होना है अपने ही पैरों पर।” वास्तव में मधु सिंह राजपूत ने इंडस्ट्री में अपने पैरों पर खड़े होकर दिखाया है। इतने कम समय में उन्होंने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।एक्ट्रेस मधु सिंह राजपूत अपनी नई फिल्म “तेरी दुल्हन सजाऊंगी” को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म को लोग खूब पसंद करेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button