NationalPoliticsState

चंद्रबाबू नायडू 9 जून को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

भाजपा ने की तेदेपा प्रमुख नायडू को राजग संयोजक पद की पेशकश

अमरावती । तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू 9 जून को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में 175 विधानसभा सीटों में से 157 पर टीडीपी के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे है जबकि राजमुंदरी ग्रामीण सीट वह जीत चुकी है।

पार्टी प्रमुख नायडू एक बार फिर आंध्र प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभालने के लिए तैयार हैं। 74 वर्षीय नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह 1995 से 2004 तक संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। वह 2014 में विभाजन के बाद शेष आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भी बने, लेकिन 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के हाथों टीडीपी को अपमानजनक हार झेलनी पड़ी।पांच साल बाद सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर पार्टी ने वापसी की है। अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनके गठबंधन ने राज्य की राजनीति में पासा पलट दिया।

टीडीपी ने 131 क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त के साथ अपने दम पर भारी बहुमत हासिल किया है। नायडू खुद कुप्पम निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं जिसका वह 1989 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश भी मंगलगिरी निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। पिछले चुनावों में लोकेश को इसी क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। नायडू के नेतृत्व वाली पार्टी 25 लोकसभा क्षेत्रों में से भी 16 पर आगे चल रही है। त्रिपक्षीय गठबंधन 21 सीटों पर आगे है। टीडीपी 2019 में सिर्फ 23 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटें जीती थीं।(वीएनएस )

भाजपा ने की तेदेपा प्रमुख नायडू को राजग संयोजक पद की पेशकश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में,तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध (राजद)संयोजक पद की पेशकश की है।तेदेपा सूत्रों ने यहां मंगलवार को बताया कि भाजपा के आंध्र प्रदेश चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने श्री नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें राजग संयोजक पद की पेशकश करने के पार्टी नेतृत्व के संदेश से अवगत कराया।सूत्रों ने कहा कि तेदेपा प्रमुख ने श्री सिंह से कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे और 48 घंटे के भीतर अपने फैसले से अवगत कराएंगे।श्री नायडू के नेतृत्व वाले तेदेपा-भाजपा-जेएसपी गठबंधन ने राज्य में 23 लोकसभा सीटें जीती हैं।

मोदी , शाह ने आंध्र में राजग गठबंधन की जीत पर चंद्रबाबू को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत पर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी।श्री नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा आंध्र प्रदेश में शानदार जीत के साथ एक अंतराल के बाद सत्ता में वापसी की ओर अग्रसर है। तेदेपा ने कुल 175 सीटों में से अकेले 132 निर्वाचन क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त हासिल की है और अब तक उसने दो सीटें जीत ली हैं।तेदेपा सूत्रों के अनुसार श्री नायडू ने श्री मोदी और श्री शाह से बातचीत की और उन्हें राज्य में राजग के अधिकतम सीटें जीतने पर बधाई दी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button