
रोहनिया,वाराणसी। रोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के भदवर चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित खुशीपुर में अज्ञात बाइक सवारों ने शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला से चेन स्नेचिंग की और भाग निकले।
जानकारी के अनुसार खरगरामपुर मिर्जामुराद निवासी रेनू राजभर औढ़े अपने चाचा महंगू की लड़की की शादी समारोह में जा रही थी। उसने भदवर चौकी पर पहुंचकर लिखित तहरीर दी। रेनू की माने तो उसका मिर्जामुराद बांग्ला से आॅटो करके अपने मायके (पिता प्रभुनारायण) सगहट आ रही थी, जैसे ही आॅटो से खुशीपुर गांव के सामने अपने मायके जाने के लिए उतरी और अपने भाई को फोन करके बुलाया और इसी बीच अज्ञात लाल रंग की बाइक से दो लोग पहुंचे और उससे पता पूछने के लगे। रेनू ने अनभिज्ञता जताई इस बीच एक ने गले में लटका चेन पर हाथ मारा जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट किया था और भाग निकले।



