Crime

मामूली विवाद को लेकर चचिया ससुर ने बल्लम मार कर किया महिला को घायल

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव में घर के सामने साड़ी सुखाने के मामूली विवाद को लेकर एक महिला को उसके चचिया ससुर ने बल्लम मार दिया। घायल महिला फरियाद लेकर थाने पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोदैला गांव की गुंजा देवी पत्नी अशोक कुमार यादव अपनी गीली साड़ी को घर के सामने रस्सी पर सुखाने के लिए डालकर घर के अंदर गई जब वापस लौटी तो उसने देखी सूख रही साड़ी को चचिया ससुर ने समेट दिया था। जिसको लेकर उसका चचिया ससुर से वाद विवाद हो गया।

विवाद से नाराज़ हो कर चचिया ससुर ने अपनी भाई की बहू पर बल्लम से प्रहार कर दिया जिससे बहू के हाथ में चोट आई। घायल महिला ने रामपुर थाने पहुंच कर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पता चला है कि दोनों भाइयों के परिवार के बीच आपसी संबंध ठीक न होने से छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव उत्पन्न हो जाता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button