
वाराणसी। काशी नगरी से बक्सर की ओर जा रही इनोवा कार चौबेपुर थाना के उगापुर के समीप ट्रक से पास लेने में डिवाइडर से टकरा कर तड़के पलट गयी। कार में सवार ड्राइवर सहित नौ यात्री घायल हो गए। वहीं घायलों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों एवं पुलिस ने सभी को चिरईगांव अस्पताल में भर्ती कराया है। ड्राइवर सहित दो लोगोंं की हालत गम्भीर बनी हुई थी जिसमें एंबुलेंस से इलाज हेतु कबीर चौरा अस्पताल इमरजेंसी लाए गए सोनू (25) ने दम तोड़ दिया। बक्सर, बिहार के अमला टोली गांव निवासी नौ युवकोंं की एक टीम नववर्ष पर जश्न मनाने वाराणसी शहर घूमने के लिए निकले थे। वाराणसी शहर घूमने के बाद शनिवार को प्रातः बक्सर के लिए इनोवा कार से वापस हो लिए।कार चौबेपुर से बढ़ते ही उगापुर पावर हाउस के सामने एक ट्रक से पास लेने लगी इसी दौरान कार दाहिने डिवाइडर से टकरा कर बाईं ओर पलट गयी।
कार की स्पीड तेज होने के कारण कार घसीटने से उसके परखच्चे उड़ गए। जिससें कार में सवार विट्टू (24) वर्ष, बबलू अली (24) वर्ष, मंटू (24) वर्ष, सूरज (23) वर्ष, मोनू (24) वर्ष, दानी(18) वर्ष, मिक्चर(18) वर्ष, सोनू (18) वर्ष, ड्राइवर (28) वर्ष अज्ञात घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगोंं ने पुलिस को सूचित कर सभी को कार से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से चिरईगांव अस्पताल भेजा। जहा ड्राइवर की भी हालत गम्भीर बनी हुई है।


