State

महाराष्ट्र के दो मंत्रियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुंबई । महाराष्ट्र के दो मंत्रियों शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ और वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख के विरुद्ध बांद्रा पुलिस स्टेशन में सोमवार को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उन पर आरोप है कि मुंबई में एक कार्यक्रम में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के स्वागत में तलवार लहराया था। मामले की शिकायत मुंबई भाजपा के प्रदेश महासचिव मोहित कंबोज ने की थी।

इमरान प्रतापगढ़ी का स्वागत करते हुए मंत्री गायकवाड़ तथा मंत्री असलम शेख ने तलवार लहराया था। मोहित कंबोज ने यह फोटो ट्विटर पर अपलोड किया था और दोनों मंत्रियों पर मामला दर्ज करने की मांग की थी। इसी मांग के आधार पर सोमवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में इन दोनों मंत्रियों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

मंत्री असलम शेख ने बताया कि यह कार्यक्रम पंजाबी समाज के लोगों का था। आयोजकों ने ही तलवार लहराने की मांग की थी। इसी वजह से उन्होंने तलवार को हाथ लगाया था। इस कार्यक्रम में तलवार को हाथ लगाने का कोई गलत मकसद नहीं था। इस मामले की जांच में वे पूरी तरह सहयोग करेंगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button