Crime

पालिका चेयरमैन पर रिश्वत लेने का आरोप,मुकदमा दर्ज

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में वेतन और एरियर निकलवाने के मामले में पालिका चेयर मैन और उनके पति के खिलाफ दो लाख रुपए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया है।आरोप है कि एक पालिका कर्मचारी के खाते में बकाया एरियर और वेतन के दो लाख चार हजार 39 रुपए आए थे।पालिका चेयरमैन पति जहीर ने चेक के जरिए दो लाख रुपए निकलवा कर रिश्वत ली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर वजीरगंज थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button