Crime

दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में 6के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लोढ़िया निवासिनी एक युवती के शिकायती पत्र पर सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लोढ़िया निवासिनी साल्वी यादव पुत्री उमेश यादव ने सिंदुरिया थाने पर शिकायती पत्र देकर यह आरोप लगाया था कि सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक ग्राम सभा निवासी एक युवक से एक वर्ष से प्रेम-सम्बन्ध हो गया था। 9 माह पूर्व रीति-रिवाज से शादी भी कर लिया गया तथा 18 अगस्त को विवाह अधिकारी महराजगंज के यहां विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भी किया गया। इसमें निस्तारण के लिए 26 सितम्बर को तिथि निर्धारित किया गया है। इसके पूर्व ही उसका पति उसे प्रताड़ित करने लगा।

इसी बीच 16 सितम्बर को उसके पति, सास, दो चचेरा ससुर,देवर, ननद ने दहेज के रूप में 5 लाख रुपये व पल्सर बाइक की मांग करने लगे। दहेज को लेकर मुझे प्रताड़ित करने लगे। मामलें को गम्भीरता को देखते हुए सिंदुरिया पुलिस ने युवती की शिकायती पत्र पर उसके पति सूरज यादव, सास सुराती देवी, चचेरे ससुर विनोद यादव व घनश्याम यादव, देवर निखिल यादव और ननद ममता यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि युवती के तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button