Crime

मारपीट की दो घटनाओं में छह पर मुकदमा

बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के दल्लीपुर एवं करमपुर गांव में शनिवार को घटित मारपीट की दो घटनाओं में दो युवक घायल हो गये जिसमें दल्लीपुर निवासी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसे वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल दोनों पक्षों ने विपक्ष के छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मारपीट की पहली घटना करमपुर गांव में घटित हुई जिसमें पुरानी रंजिश को लेकर संतोष कुमार नामक युवक को उसी गांव के मोहित, सोहित नामक युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया है। वहीं दूसरी घटना दल्लीपुर गांव में घटित हुई जिसमें जमीन विवाद को लेकर विपक्ष के सुनील, शिवांश, किरण और अंजू देवी लाठी डंडा और फावड़ा लेकर विपक्षी प्रदीप पांडेय को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button