Crime

पिटाई के मामले में कार सवारों पर मुकदमा

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज इलाके में दो मई की रात बाइक सवार प्रशांत गुप्ता को कार चालक ने धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद प्रशांत सड़क पर जा गिर गया। उठा तो कार सवारों को वाहन सही चलाने की बात कही। ये बात उक्त कार में सवार लोगों ने उसे पीट दिया। पीड़ित ने मामले की महमूरगंज चौकी और थाने पर किया। शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त से किया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अज्ञात कार सवारों को मुकदमा दर्ज किया गया।

बैंक प्रबंधक की तहरीर पर ट्रक चालक पर मुकदमा

वाराणसी। विश्वसुंदरी पुल के समीप बुधवार को ट्रक चालक ने बैंक प्रबन्धक समीर झा की कार में टक्कर मार दी। ट्रक से टक्कर लगने के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। समीर झा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। चितईपुर के महमनपुरी कॉलोनी में रहने वाले समीर झा बबुरी चंदौली में शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं।

दो घण्टे में दर्शनार्थी का मोबाइल पुलिस ने दिलाया वापस

वाराणसी। मंडुवाडीह थाने के क्राइम टीम के उपनिरीक्षक शुभेन्दु दीक्षित व उनकी टीम ने धनबाद निवासी दर्शनार्थी का खोया मोबाइल उन्हें खोज कर 2 घण्टे में वापस दिया। झारखंड राज्य के धनबाद जिले के निवासी उदय भूषण प्रसाद अपने परिवार के संग वाराणसी घूमने हेतु आए हुए थे जो मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के होटल चंद्रा इन में रुके हुए थे शनिवार की सुबह मंदिर में दर्शन करने गये। इस बीच मोबाइल खो गया जिसकी सूचना उन्होंने थाना मंडुवाडीह पर दिया। उपनिरीक्षक शुभेंदु दीक्षित एवं कांस्टेबल शत्रुघ्न कुशवाहा एवं हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह को लेकर सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन लेकर उसे खोज कर उदय भूषण प्रसाद जी को सुपुर्द किया।

तिरपाल काटकर ट्रक का सामान चुराया

मंंडुवाडीह। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर ट्रांसपोर्ट इलाके में शुक्रवार की रात लखनऊ से बनारस आई ट्रक का तिरपाल काटकर कास्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप चालक चन्द्रेश शुक्ला ने लगाया। चालक का कहना है कि वह अपने ट्रक को एक ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़ाकर सो रहा था। इस दौरान तिरपाल काटकर सामान चोरी हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

न्यायालय अवमानना में मुकदमा दर्ज

बड़ागांव। दुष्कर्म के एक मामले में आरोपित फरार अभियुक्त न्यायालय के आदेश के बाद भी अदालत में हाजिर न होने पर प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ागांव बृजेश कुमार सिंह ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अवमानना किये जाने पर मुकदमा पंजीकृत किया।दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त विकास चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी कादीपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर के विरुद्ध जनवरी 2022 में दुष्कर्म के आरोप में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया तब से अबतक ये फरार है। इस मामले में एसीजेएम पंचम वाराणसी के न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू सहित न्यायालय में हाजिर होने का आदेश निर्गत किया। न्यायालय द्वारा दिये गया समय बीतने के बाद भी अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button