सड़क हादसे में कार सवार की मौत,तीन घायल
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्ष्रेत्र में बुधवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवारी से 25 जनवरी की शाम एक बारात शुम्भी गई हुई थी। रात में शादी संपन्न होने के बाद आज सुबह बारात की विदाई हो गयी। वापस लौट रही थी बारात में शामिल एक स्कॉर्पियो सुबह करीब पांच बजे आजमगढ़ कोतवाली थाना अंतर्गत उकरौड़ा ओवर ब्रिज के पास ट्रक से टकरा गई ।



