National

मंत्रिमंडल ने 85 नये केन्द्रीय विद्यालय और 28 नये नवोदय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी

केंद्र ने रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को दी मंजूरी

नयी दिल्ली : देश भर के अलग अलग जिलों में 85 नये केन्द्रीय विद्यालय और 28 नये नवोदय विद्यालय खोले जायेंगे।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विन वैष्णव ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कर्नाटक के शिवमोगा जिले में मौजूदा केन्द्रीय विद्यालय का विस्तार किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इन सभी विद्यालयों को खोलने पर 8 हजार 232 करोड रूपये के खर्च का अनुमान है।केन्द्रीय विद्यालय योजना (केंद्रीय क्षेत्र योजना) के तहत सभी कक्षाओं में दो अतिरिक्त अनुभाग जोड़कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की सुविधा प्रदान की जाएगी। केन्द्रीय विद्यालयोंं पर 5 हजार 872 करोड़ रूपये का खर्च आने का अनुमान है। इसमें पूंजीगत व्यय 2862.71 करोड़ रूपये और परिचालन व्यय 3009.37 करोड़ रूपये आयेगा।अभी देश और विदेश में 1256 केन्द्रीय विद्यालय हैं जिनमें से तीन मॉस्को, काठमांडू और तेहरान में हैं।

इन विद्यालयों में कुल 13.56 लाख छात्र पढ़ रहे हैं।28 नवोदय विद्यालय खोलने पर 2024-25 से 2028-29 तक पांच वर्षों की अवधि में 2359.82 करोड़ रूपये की लागत आने का अनुमान है। इसमें 1944 करोड़ रूपये का पूंजीगत व्यय और 415. 63 करोड रूपये परिचालन व्यय होगा। इन विद्यालयों से 15 हजार 680 छात्रों को लाभ पहुंचेगा और रोजगार के 1300 अवसर सृजित होंगे। अभी देश में661 नवोदय विद्यालय हैं।

केंद्र ने रिठाला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 6,230 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली के रिठाला को हरियाणा के कुंडली से जोड़ने वाली मेट्रो रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की परियोजना के रिठाला-नरेला-नाथूपुर (कुंडली) कॉरिडोर को मंजूरी दी गयी।बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह कॉरिडोर 26.463 किलोमीटर लम्बा होगा। इससे राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी राज्य हरियाणा के बीच संपर्क और बेहतर होगा। कॉरिडोर को चार वर्ष में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परियोजना की पूर्ण लागत 6,230 करोड़ रुपये है और इसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) पूरा करेगी। परियोजना की लागत केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार आधा-आधा वहन करेंगी। यह मेट्रो रेड लाइन वर्तमान में शहीद स्थल (नया बस अड्डा) – रिठाला कॉरिडोर का विस्तार होगी और इससे राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पश्चिमी इलाकों जैसे नरेला, बवाना, रोहिणी के कुछ हिस्सों आदि में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस नये खंड में 21 स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इसके पूरा होने के बाद, रिठाला-नरेला-नाथूपुर कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शहीद स्थल न्यू बस अड्डा स्टेशन को दिल्ली के रास्ते हरियाणा के नाथूपुर से भी जोड़ेगा, जिससे पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कनेक्टिविटी में जबरदस्त वृद्धि होगी।

श्री वैष्णव ने बताया कि चौथे चरण की परियोजना का यह नया कॉरिडोर एनसीआर में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की पहुंच का विस्तार करेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा मिलेगा। रेड लाइन के इस विस्तार से सड़कों पर भीड़भाड़ कम होगी, जिससे मोटर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।इस कॉरिडोर पर बनने वाले स्टेशन रिठाला, रोहिणी सेक्टर 25, रोहिणी सेक्टर 26, रोहिणी सेक्टर 31, रोहिणी सेक्टर 32, रोहिणी सेक्टर 36, बरवाला, रोहिणी सेक्टर 35, रोहिणी सेक्टर 34, बवाना औद्योगिक क्षेत्र – 1 सेक्टर 3,4, बवाना औद्योगिक क्षेत्र – 1 सेक्टर 1,2, बवाना जेजे कॉलोनी, सनोठ, न्यू सनोठ, डिपो स्टेशन, भोरगढ़ गांव, अनाज मंडी नरेला, नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नरेला, नरेला सेक्टर 5, कुंडली और नाथपुर हैं।

यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो का हरियाणा में चौथा विस्तार होगा। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो हरियाणा के गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक चलती है।दिल्ली मेट्रो प्रतिदिन औसतन 64 लाख लोगों को यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। वर्तमान में दिल्ली और एनसीआर में डीएमआरसी 288 स्टेशनों के साथ लगभग 392 किलोमीटर की कुल 12 मेट्रो लाइनें संचालित रही हैं। दिल्ली मेट्रो भारत में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है और यह दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो में से एक है।(वार्ता)

‘बंगलादेश में हालात सुधारने के लिए निष्पक्ष, समावेशी चुनाव हो ‘ : मानवाधिकार विशेषज्ञ

गुरु तेग बहादुर ने विदेशी आक्रांताओं से कश्मीर और सनातन की रक्षा की: योगी आदित्यनाथ

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button