
योग को रोज अपने अभ्यास में शामिल करने से मानव शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक रहता है- सूर्य प्रताप शाही
प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलायी- रमापतिराम त्रिपाठी
देवरिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के तय कार्यक्रम के तहत आज भाजपा देवरिया के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने-अपने घरों पर ही योग किया। इसके बाद सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक प्रकार से एकजुटता का दिन है। यह विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है। कोरोना के इस संकट के दौरान दुनियाभर के लोगों का योग को लेकर उत्साह बना है। इस साल की योग दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य के लिये योगा, घर से योगा’ रखी गई थी। आज हम सामूहिक कार्यक्रमों से दूर रहकर घर पर ही परिवार के लोगों के साथ योग कर रहे हैं। परिवार के सब लोग एक साथ जुटते हैं, तो एक ऊर्जा का संचार होता है। यह पारिवारिक एकजुटता बढ़ाने का भी दिन है। जो हमें जोड़े, साथ लाये वही तो योग है, जो दूरियों को खत्म करे, वही तो योग है। कोरोना महामारी के कारण दुनिया योग की जरूरत को पहले से भी ज्यादा महसूस कर रही है।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि योग से हमें आत्मविश्वास मिलता है। योग से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। सभी लोग योग-प्राणायाम को अपने रोज के अभ्यास में जरूर शामिल करे।योग मनुष्य की मानसिक,शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को एकत्रित करके सकारात्मक चिंतन की ओर अग्रसर करता है। विधायक जनमेजय सिंह ने कहा कि योग की मदद से लोगों को कोरोना बीमारी को हराने में मदद मिल रही है। योग से हमें वह आत्मविश्वास भी मिलता है, जिससे हम तनाव दूर कर सकते हैं। विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि योग से हमें मानसिक शांति के साथ संयम और सहनशक्ति भी मिलती है। योग तन और मन,कार्य और विचार तथा मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक माध्यम है। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मारकंडेय शाही और पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि आज पूरे विश्व ने योग अपनाया है तो इसमें प्रधानमंत्री मोदी का योगदान महत्वपूर्ण है।उनके ही प्रयास से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
योग दिवस पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे,पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशिरंजन तिवारी,विजय बहादुर दूबे, भूपेंद्र सिंह,सज्जन मणि, जितेंद्र राव,अजय कुमार दूबे,डा. सत्यप्रकाश मणि,राजेन्द्र मल्ल,अम्बिकेश पाण्डेय,अजय शाही,अरुण सिंह,श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही,रमेश सिंह,सतेंद्र मणि, रामशीष प्रसाद,हेमंत मिश्रा, महेश मणि, शिवकुमार राजभर,रामाज्ञा चौहान,जयनाथ कुशवाहा,संजय राव,संतोष त्रिगुणायक,अभिषेक जायसवाल समेत सभी मण्डल अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और बूथ अध्यक्षों ने योग किया।