Crime

कैंट क्षेत्र में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,चार महिला समेत पांच गिरफ्तार  

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अभिलाष नगर कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। मौके से चार युवतियों और एक युवक को पुलिस ने दबोचा। तलाशी में मौके पर 7 मोबाइल फोन, पांच आधार कार्ड, कुछ प्रतिबंधित दवाएं , 2660 रुपये नकदी के साथ एक वाहन बरामद किया गया। आगे की कार्रवाई में सभी को जेल भेजा गया।

कैंट क्षेत्र में विगत कई दिनों से नदेसर चौकी क्षेत्र के पीडब्लूडी आफिस के बगल में अभिलाष नगर कालोनी में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिसकी सूचना सोमवार की रात एसीपी कैंट को मिली, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई महिला पुलिस के साथ पहुंचकर घेराबंदी की। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मौके से चार युवतियों और एक युवक को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर आए।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सभी गरीब हैं और अनैतिक व्यापार का धंधा कर पैसा कमाकर अपने परिवार का खर्चा चलाते हैं। पुलिस ने मैनेजर समेत सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। सोमवार रात पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी युवतियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन निकल नहीं सकी।

पुलिस को आता देखकर एक महिला बाथरूम में छिप गई और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकला और थाने लेकर गई। कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी, इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकान्त, नदेसर चौकी प्रभारी शिवानन्द सिसौदिया समेत महिला पुलिस की मौजूदगी रही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button