Crime

बस ट्रक से टकराई : तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल

होशियारपुर : पंजाब में होशियारपुर के निकट बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई जिसमें पंजाब सशस्त्र पुलिस जालंधर के एक महिला समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना होशियारपुर से 54 किलोमीटर दूर अड्डा ऐमा के निकट हुई। बस जालंधर से गुरदासपुर जा रही थी और घने कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी और यही दुर्घटना का कारण बना।दुर्घटना में बस चालक गुरप्रीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरदेव सिंह और कांस्टेबल शालू राणा की मौत हो गई। घायलों में उप निरीक्षक तिलक राम और एएसआई विजय कुमार को दासुया के अस्पताल में और एएसआई कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, हरदीप कौर सहित अन्य को मुकेरियां के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की जांच मुकेरियां पुलिस कर रही है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button