
दुद्धी, सोनभद्र- बहुजन समाज पार्टी विधानसभा की समीक्षा बैठक डी आर पैलेस दुद्धी में की गई।बैठक की अध्यक्षता मुख्य प्रभारी धर्मजीत भारती ने की।बैठक को सम्बोधित करते हुए सुभाष खरवार पूर्व मंत्री बीएसपी, रामविचार गौतम सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल एवं जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी अनिल मौर्या ने कहा कि 2022 में होने वाले यूपी की विधानसभा के चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली है। बसपा सरकार में दलित पिछड़े वर्ग सहित समस्त प्रदेशवाशियों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। महंगाई चरम पर है डीजल पेट्रोल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।

कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, सर्व समाज का कल्याण बसपा में ही निहित है। इसलिए अभी से समस्त सेक्टर प्रभारी सहित अन्य बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रियता से क्षेत्र में मेहनत कर सरकार बनाने में सहयोग किया जाए, और बहन मायावती की प्रदेश में सरकार बनाकर मजबूत किया जाए। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद वकील, राजू कुमार, विरझन पनिका, देव साय उरेती, राजेश धुसिया, मनोज भारती, बिडर ग्राम प्रधान सुरेश प्रधान, सुभाष भारती, श्याम बिहारी, जगजीवन, राधेश्याम मराई, संदीप भारती, रामनंदन भास्कर, मोहनलाल पनिका, राजेश रावत, दिलीप भारती, रिचक राम, शिवमंगल गोंड, जस लाल गौड़, धर्मेंद्र भारती, शिव कुमार भारती, धर्म जीत भारती लोग उपस्थित रहे।



