Crime

बीएसएफ ने पाक ड्रोन गिराया, ढाई किलो हेरोइन बरामद

जालंधर : पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जिला तरनतारन में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। घटनास्थल से बीएसएफ को ड्रोन के साथ दो किलो सात सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने गांव कलसियां ​​खुर्द के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाक ड्रोन को मार गिराया। उन्होने बताया कि सीमा बाड़ के आगे चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने एक धान के खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके, चीन में निर्मित), और दो किलो सात सौ ग्राम हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button