Crime

सुलतानपुर में ट्रक की टक्कर से भाई की मौत, दूसरा गंभीर

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो सगे भाइयों को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुयी है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली नगर के लालमणि हॉस्पिटल बघराजपुर के निकट यह हादसा उस समय हुआ जब लोहरामऊ से मजदूरी करके बाइक से वापस लौट रहे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी पिंटू व रमेश को तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button