फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार को तेज गति से आ रही बाइक सामने ट्रैक्टर से टकरा कर गिर पड़ी। बाइक पर सवार जीजा-साला घायल हो कर गिर पड़े। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जीजा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना मक्खनपुर के क्षेत्र बिल्टीगढ़ निवासी नीरज (35) पुत्र जगदीश आज अपने साले प्रांशु पुत्र रामनिवास निवासी द्वारकापुरी थाना उत्तर को छोड़ने के लिए आ रहा था। जीजा- साले दोनों बाइक पर सवार थे। थाना रामगढ़ क्षेत्र में साती रोड पर तेज गति से आ रही बाइक आगे ट्रैक्टर से टकरा गई। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।परीक्षण के बाद चिकित्सक ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। (वार्ता)



