Crime

ट्रैक्टर -कैंटर भिड़ंत में दोनों के चालकों की हुई मौत, तीन घायल

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में फलों से लदे कैंटर और ट्रैक्टर की आमने सामने की भिड़ंत हो गयी जिसमें दोनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गये और तीन लोग घायल हो गये।पुलिस ने बताया कि गांव दुगरऊ के निकट हुई इस दुर्घटना के घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर करा दिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ देर बाद सुचारू कर दिया । (वार्ता)

Related Articles

Back to top button