Varanasi

काशी में होटल उद्योग का बूम: 1200 करोड़ निवेश से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

वाराणसी में पर्यटन और निवेश का तेजी से विस्तार हो रहा है। ₹1206 करोड़ से अधिक निवेश से 27 होटल परियोजनाएं विकसित हो रही हैं, जिनमें से 10 संचालित हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे होटल उद्योग को बढ़ावा और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

  • योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा निवेश, 27 होटल परियोजनाओं से हजारों रोजगार के अवसर

वाराणसी : काशी अपनी प्राचीन धार्मिक पहचान के साथ-साथ उभरते वैश्विक पर्यटन और व्यावसायिक केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रही है। योगी सरकार की औद्योगिक नीतियों और बेहतर कानून-व्यवस्था ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है, जिसका सीधा असर शहर में बढ़ते निवेश के रूप में देखा जा रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के कायाकल्प और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते यहां आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इसका परिणाम यह हुआ कि होटल उद्योग में निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है और शहर में छोटे बजट होटल से लेकर 5-स्टार और 7-स्टार श्रेणी के होटल तक विकसित किए जा रहे हैं। जीबीसी रेडी के अंतर्गत वाराणसी में कुल अनुमानित ₹1206.87 करोड़ के निवेश से 27 होटल का निर्माण होना था,जिससे लगभग 2110 लोगो को रोज़गार मिलना संभावित है। इसमें से 10 होटल मेहमानों का आतिथ्य कर रहे हैं ।

योजनाबद्ध विकास, बेहतर बुनियादी ढांचा और बढ़ता पर्यटन, वाराणसी को आने वाले समय में देश के प्रमुख पर्यटन और निवेश केंद्रों में शामिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। काशी आस्था के केंद्र के साथ ही व्यापार, संस्कृति और आधुनिक पर्यटन का संगम बन चुका है। यहां आने वाले पर्यटकों, व्यवसायियों और अन्य मेहमानों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि होटल उद्योग में यह निवेश न केवल शहर की अर्थव्यवस्था को गति देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि वाराणसी में 428.97 करोड़ रुपये के निवेश से 10 होटल संचालित हो रहे हैं, जिससे करीब 617 लोगों को रोजगार मिल रहा हैं। इसके अलावा 777.9 करोड़ रुपये की लागत से 17 होटल निर्माणाधीन या प्रक्रिया में है, जो जल्द ही पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र को और मजबूती देंगे। इसके पूरा होने से 1493 लोगों को रोजगार मिलना संभावित है ।

संचालित हो रहे कुछ प्रमुख होटल और लागत

  • होटल अवंतिका -85 करोड़
  • काशी आनंदम -48 करोड़
  • होटल ताज एक्सपेंशन -99 करोड़
  • होटल डबल ट्री हिल्टॉन -150 करोड़

निर्माणाधीन कुछ प्रमुख होटल और लागत

  • सूर्या लग्जरी एंड हॉस्पिटलिटी – 75 करोड़
  • एच एल ए ग्रुप – 190 करोड़
  • गंगोत्सव ग्लोबल -150 करोड़
  • एम्बियंस हॉस्पिटैलिटी -70 करोड़
  • टाटा जिंजर बजट होटल -61 करोड़
  • सुख सम्पत रिसोर्ट -50 करोड़

वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 227 गो तस्कर गिरफ्तार, 1056 गोवंश मुक्त

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button