Crime

सीतापुर में चीनी मिल में बॉयलर फटा,तीन मरे

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रामकोट क्षेत्र में सोमवार को डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर में बॉयलर के पास वेल्डिंग कर रहे तीन लोगों की फर्मेंटेशन टैंक फटने से मृत्यु हो गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए काल-कवलित हुए लोगों की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और हादसे में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल भी हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमन सिंह ने बताया कि मिल में बॉयलर के रखरखाव का काम किया जा रहा तभी विस्फोट हो गया, जिसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (वार्ता)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button