औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवक का शव तालेपुर गांव में एक बाजरा के खेत में बोरे में पड़ा मिला।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह तालेपुर गांव में एक किसान बाजरा काट रहा था कि उसे एक बोरा पड़ा मिला जिसमें से खून रिस रहा था। किसान की सूचना पर कोतवाल पंकज मिश्रा मय फोर्स के साथ पहुंचे और बोरे से शव बाहर निकला। पहचान मिटाने को युवक का चेहरे को जलाया गया था। (वार्ता)



