
महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में आज एक किशोर और उसकी चचेरी बहन के फांसी पर लटके हुए शव पाए जाने से हड़कम्प मच गया।अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि बरातपहाडी गांव में आबादी से दूर एक निर्जन स्थान पर पेड़ में फांसी पर लटके हुए मिले उक्त दोनों शवों को लेकर ग्रामीणों में चर्चाओं के बाजार सरगर्म है। लोग कयासबाजी करते हुए प्रकरण को प्रेम संबंधों से जोड़ रहे है। मृतक किशोर और किशोरी आपस मे चचेरे भाई.बहन थे। वह दोनों महोबा के एक ही कालेज में ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययन करते थे। परिजनों के मुताबिक कल शाम स्कूल से वापस घर न पहुंचने पर दोनों की सघनता से तलाश की जा रही थी। किन्तु उनका कहीं भी पता नहीं लग रहा था। (वार्ता)



