Crime

मेड़ के विवाद में खूनी संघर्ष, एक मरा, पांच घायल

संभल : उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद के चलते हुये खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि ग्राम मेहुआ हसनगंज निवासी नेमपाल एवं दयाराम के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है, इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के दयाराम, राहुल, हरिओम(35), सुमन, नेमपाल आदि घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हरिओम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button