Varanasi

भाजपा की मेगा तैयारी: 50 हजार से भी ज्यादा लोगो के जुटान का रखा गया लक्ष्य

सेवापुरी की धरती से गूंजेगा मोदी का संदेश, काशीवासियों में भारी उत्साह

  • पीएम मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की हर स्तर पर हो रही योजना

वाराणसी : प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का आगामी 11 अप्रैल को काशी आगमन हो रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशीवासियों को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही, सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के मेंहंदीगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने इस जनसभा के लिए 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

इस संबंध में सोमवार को भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय रोहनियां में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने तैयारियों की समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन को लेकर न केवल पार्टी कार्यकर्ता बल्कि काशी के आमजन भी बेहद उत्साहित हैं। सभी अपने-अपने स्तर से प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

दिलीप पटेल ने कहा कि जनसभा में वाराणसी जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे। जनसभा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की दृष्टि से प्रत्येक विधानसभा को संख्या का लक्ष्य दिया गया है। यह जनसभा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हो रही है, इसलिए सेवापुरी को 20 हजार लोगों की भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि अन्य सात विधानसभाओं — कैंट, शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी, पिंडरा, अजगरा, रोहनिया और शिवपुर — को 5-5 हजार लोगों के लक्ष्य दिए गए हैं।

उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं। आप जिस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं, उसमें पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ लगें, ताकि यह जनसभा स्मरणीय बन सके।”बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से

गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, डॉ. सुजीत सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, डॉ. अशोक राय, संजय सोनकर, नवीन कपूर, रामप्रकाश दुबे, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, जेपी दुबे, अनिल श्रीवास्तव, नंद जी पांडेय, अशोक पटेल, सुरेश सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह, शैलेष पांडेय, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, महेंद्र सिंह गौतम, संदीप केशरी, जेपी सिंह, देवेंद्र मौर्य, सतीश पांडेय, विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अपनी आंतरिक कलह और टूट से बचने के लिए कांग्रेस ने देश को भटकाया और राजनीतिक अस्थिरता पैदा की : सीएम योगी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button