भाजपा 24 जनवरी से विधानसभा स्तर पर आयोजित करेगी नवमतदाता सम्मेलन
प्रत्येक विधानसभा में दो सम्मेलन होंगे आयोजित
- काशी क्षेत्र की 71 विधान सभाओं में आयोजित होंगे नवमतदाता सम्मेलन
- भाजयुमो काशी क्षेत्र की रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर कार्यशाला सम्पन्न
वाराणसी : भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा आगामी 24 जनवरी को नवमतदाता अभियान के तहत पहली बार मतदान करने वाले नवमतदाताओं से संपर्क व संवाद कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसके तहत विधान सभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे यह सम्मेलन काशी क्षेत्र की सभी 71 विधान सभाओं में आयोजित किये जायेंगे प्रत्येक विधान सभा मे दो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे इस सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गयी है उन्होंने कहा कि नमो एप पर दो करोड़ लोगों को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का पार्टी का लक्ष्य है इस अभियान में सभी को जुटना है युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा कॉलेज कैम्पस में जाकर युवाओं को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का काम करेंगे।उक्त विचार भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने आज सायँ काल रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजयुमो,काशी क्षेत्र की सम्पन्न हुई कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किये ।
क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तीसरी बार भाजपा को चुनने जा रहा है। इस सरकार गठन में उत्तर प्रदेश की शत प्रतिशत भागीदारी के लिए संगठन की प्रदेश इकाई मजबूती के साथ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी व योगी जी के रूप में कुशल नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन व परिश्रम जीत की गारन्टी है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है, ऐसे में हमारी सक्रियता भी बढेगी। हमें बूथ विजय का लक्ष्य लेकर प्रत्येक बूथ पर विजय की रणनीति पर काम करना है।कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ तक के प्रत्येक पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज कैम्पस तथा हॉस्टल में भी युवाओं से सम्पर्क की योजना तय की गयी है। क्षेत्र अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि काशी क्षेत्र के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने पूर्व में भी सफलता के कीर्तिमान स्थापित किये है और वह प्रत्येक परिणाम को विजय में परिणित करने का स्वभाव बना चुके है ।
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी अर्चना मिश्रा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत राय ने भी विचार व्यक्त किये.अध्यक्षता भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या ने किया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, क्षेत्रीय महामंत्री आशुतोष पॉल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अखिलेंद्र सिंह सन्नी,भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,कार्यालय प्रभारी प्रीतम सिंह एवं भाजयुमो काशी क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों एवं विधानसभा संयोजकों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।
पहले स्वच्छता, फिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बनेंगे साक्षी



