Breaking News

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) ने किया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

देवरिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर चुनावी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिसने बूथ जीत लिया उसने चुनाव जीत लिया।राष्ट्रीय महामंत्री संगठन ने विधानसभा संचालन समिति एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते संगठनात्मक तथा चुनावी चर्चा करते हुए सातों सीटों पर परचम लहराने के लिए चुनावी रणनीति तैयार की। बूथ पर मजबूती के साथ में सक्रिय भूमिका निर्वहन कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्ययोजना बनाकर हर शक्ति केंद्र पर कार्य करें। बूथ जीता-चुनाव जीता का मंत्र देते हुए कहा वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शक्ति केंन्द्रों पर प्रवास करें। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा बूथ पर लाभार्थी परिवारों से संपर्क करें।समाज के अंतिम व्यक्ति तक संपर्क करें। मतदान के दिन चुनाव शुरू होने के पहले बूथ पर पहुचे और मतदान समाप्त होने के बाद ही बूथ से हटे।

उन्होंने सलाह दी कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक कार्य करें। जनता प्रदेश में और देश में केवल भाजपा का ही शासन चाहती है। आवश्यकता है कि बूथ लेवल के वोटर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच हो। केवल भाजपा ही विकास के कार्य कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने कई रणनीतिक पहलू भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र सिंह,जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता,दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, प्रमोद शाही,कृष्णानाथ राय,संजय राव,अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल,राजेन्द्र मल्ल, हरिचरन कुशवाहा,मनीष सहाय,अरविन्द सिंह,हेमंत मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव,संतोष त्रिगुणायक, उग्रसेन राव, भारती शर्मा,हेमन्त पाठक,मारकंडेय गिरी,महन्थ सिंह,नित्यानंद पाण्डेय आदि रहे।

Related Articles

Back to top button