UP Live

भाजपा मण्डल दुद्धी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

दुद्धी, सोनभद्र – भाजपा मण्डल दुद्धी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अजित चौबे द्वारा डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन गुरुवार को पांच सत्र में भाजपा इतिहास और विकास,हमारा विचार परिवार,भारत की राजनीति में आया बदलाव,आज के भारत के वैचारिक मुख्य धारा,व्यक्तित्व विकास पर चर्चा की गयी।इस उपरांत मुख्य वक्ता भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल, जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे,जिलाकार्य समिति सदस्य मनोज मिश्रा,जिलामंत्री विशाल गुप्ता,ने अपने अपने अनुभवों से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित एवं अभिसिंचित किया ।

शिविर में भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन, शासन,बौद्धिक ज्ञान के बारे में बताया गया तथा पार्टी की नीति तथा रीति का उल्लेख किया गया। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलु तथा संचालन प्रेमनारायण मोनू सिंह,ने की। व्यवस्था प्रमुख राहुल अग्रहरि थे इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल अग्रहरि, सुरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलामहामंत्री बिपिन बिहारी,पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप पांडे,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मण्डल उपाध्यक्ष सुरदेव प्रसाद,दीपक गुप्ता,सुभेष मौर्या, मनोज तिवारी,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान,आईटी मण्डल संयोजक भोलू जायसवाल, मण्डल सह संयोजक संगम गुप्ता,सोनू जायसवाल,अनुरोध गुप्ता,कौशलेंद्र प्रताप,महिला मोर्चा कलावती देवी,चमेली देवी,जिला पंचायत सदस्य दुर्गावती देवी,मण्डल मंत्री प्रमिला गोंड़,गोरखनाथ अग्रहरि,सेक्टर प्रभारी अंजनी जायसवाल,श्याम बिहारी,रामराज गोंड़,राजेश कुशवाहा,राजीव कुमार,रूपेश जौहरी,अखिलेश कुमार,राजमणि यादव,मनोज पटेल,बूथ अध्यक्ष त्रिभुवन यादव,विकास मद्देशिया,मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button