Varanasi

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा

हैंडलूम का परिधान धारण कर "स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ" के नारे के साथ निकाली पदयात्रा

वाराणसी : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं एवं हैंडलूम उत्पादों को बढ़ावा देने और लोगो को इसके प्रति जागरूक करने की दृष्टि से भाजपा महिला मोर्चा जिला व महानगर के संयुक्त तत्वावधान में पद यात्रा निकाली गयी।

महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया,जिलाध्यक्ष विनीता सिंह एवं महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल के नेतृत्व में अपरान्ह गुलाबबाग पार्टी कार्यालय से निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया पदयात्रा में महिलाएं हैंडलूम से बने परिधान धारण किये हाथों में प्ले-कार्ड (तख्तियां) लिए “स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ” “तेरे कला की बात निराली-वस्त्रों को पहचान दे डाली” “व्यापारियों की यही पुकार-स्वदेशी अपनाओ बार बार” आदि नारे लगाती चल रही। गुलाबबाग से निकली पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।

हैंडलूम का परिधान धारण कर "स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ" के नारे के साथ निकाली पदयात्रा
हैंडलूम का परिधान धारण कर “स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ” के नारे के साथ निकाली पदयात्रा

पदयात्रा में रानिका जायसवाल,पूजा दीक्षित,सुनीता सिंह,सुरेखा सिंह,पूजा पांडेय,साधना सिंह,आरती पाठक,रेखा चौहान,मंजू जायसवाल,फूलवंती,अर्चना सिंह,साधना पांडेय,उषा अग्रहरि,प्रीति पुरोहित,मंजू सिंह,मोहनिका माहेश्वरी,नेहा कक्कड़,सुषमा शर्मा,राधा राजभर,अनिशा शाही, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थी।

महिला मोर्चा ने किया बुनकरों का सम्मान

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने आज हैंडलूम का काम करने वाली महिला उद्यमी अलीना संग बजरडीहा क्षेत्र के हैंडलूम,पावरलूम के विभिन्न सेंटर पर जाकर बुनकर भाइयों को सम्मानित किया इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियो ने हैंडलूम से बने फेंशी उत्पादों को भी देखा। इस अवसर पर नम्रता चौरसिया,सुनीता सिंह,सुरेखा सिंह,पूजा दीक्षित,यशा मौर्या, पूजा पांडेय,अनिशा शाही आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button